देवास। मेनका मलेशिया में 19वी विश्व पेंचक सिलेट चैंपियनशिप में चल रही है। चैंपियनशिप में भारतीय दल में शामिल देवास मध्य प्रदेश की खिलाड़ी कुं. दिशा रेड्डी ने सोलो इवेंट्स में भारत को पहला कांस्य पदक दिलाया। पेंचक सिलेट एसोसिएशन मध्य प्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि विश्व स्तरीय पेंचक सिलेट चैंपियनशिप में भारतीय दल में 36 खिलाड़ी भाग ले रहे है7 जिसमें मध्यप्रदेश के चार खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है। जिसमें ट्रेंडिंग में लक्ष्मी मालवीया, रितिका कुशवाहा और अजय कैला ने अपने-अपने वजन समूह में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं दिशा रेड्डी ने सोलो इवेंट्स में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और यु.एस.ए. के खिलाड़ी को हराकर कांस्य पदक जीतकर विदेश की धरती पर तिरंगा फहराया। दिशा की इस उपलब्धि पर विधायक गायत्री राजे पवार, महाराज विक्रम सिंह पावर, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, मनीष सेन पार्षद, जिला खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, सुधीर सोमानी उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य, अशोक साहू प्राचार्य, संस्था अध्यक्ष अबरार अहमद शेख, महासचिव अभय श्रीवास, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव व संस्था के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों व पालकगण ने बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी। खिलाड़ी मलेशिया से 2 अगस्त को शाम को अपने गृहनगर आएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.