Thursday 30 June 2022

Dewas - वार्ड क्रमांक 41 में त्रिकोणीय मुकाबला, निर्दलीय प्रत्याशी से हो सकता है पार्टी प्रत्याशियों को नुकसान | Kosar Express

 

देवास। वार्ड क्रमांक 41 से पार्षद पद के लिए तीन महिला उम्मीदवार मैदान में उतरी हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने इस वार्ड में अपनी उम्मीदवार घोषित किए हैं, साथ ही इस वार्ड से एक निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहीं हैं। जिससे दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों को नुकसान हो सकता है। 


पहली प्रत्याशी अंतिम अजय पडियार है जिन्हें भाजपा ने अपनी पार्टी से टिकट दिया है। अंतिम पडियार की उम्र 35 वर्ष है, और उन्होंने शिक्षा 12वी तक हासिल की है। अंतिम पडियार के पति अजय पडियार पिछले 15 सालों से बीजेपी और पैलेस से जुड़े हैं। अंतिम अजय पडियार के चुनाव को लेकर लक्ष्य वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को सुधारना, नाले का चौड़ीकरण करना जिससे बारिश का पानी घरों में ना घुस सके हैं।


दूसरी प्रत्याशी कांग्रेस से हुस्ना अय्यूब भारती हैं। जो 47 वर्ष की हैं। इन्होंने शिक्षा 10वी तक हासिल की है। वर्तमान में कांग्रेस की सक्रिय सदस्य हैं। हुस्ना भारती के पति अय्यूब भारती सज्जन सिंह वर्मा के खेमे से आते हैं, अय्यूब भारती 18 वर्ष की उम्र से कांग्रेस से जुड़े हैं, और 10 साल तक अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करना, शासन की योजना को घर घर पहुंचाना ऐसे मुद्दों को लेकर हुस्ना अय्यूब भारती चुनाव लड़ रहीं हैं।


तीसरी प्रत्याशी नौशाद करामत खान जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं हैं। नौशाद खान को उम्र 40 वर्ष और शिक्षा 8 वी तक है। नौशाद खान के पति करामत खान जानी 30 साल से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और शौकत हुसैन के खेमे से आते हैं। वार्ड का विकास, नाले का निर्माण करवाना, रोड़ बनाना, रोजनाओं का लाभ दिलाना ऐसे मुद्दे लेकर नौशाद करामत खान निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरीं हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.