Saturday 25 June 2022

Dewas - वार्ड क्रमांक 36 में त्रिकोणीय मुकाबला, तीन प्रत्याशी मैदान में | Kosar Express

 



देवास। नगरी निकाय चुनाव देवास में सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड क्रमांक 36 की होती है। वार्ड क्रमांक 36 में मोहसीन पूरा और पठान कुआं मुख्य रूप से आता है। इस वार्ड से इस बार 3 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला बन गया है।


पहली प्रत्याशी फरहीन आबिद खान जो कि बीजेपी से हैं। इनकी उम्र 24 वर्ष और शिक्षा 12वीं तक है। वर्तमान में यह भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य हैं। इनके पति आबिद खान 2011 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। आबिद खान ने वार्ड में कई कार्य किए हैं। चुनाव को लेकर इनका लक्ष्य वार्ड का चहुंमुखी विकास, आवास योजना का लाभ दिलाना हैं। आबिद खान को पैलेस से जुड़े होने की वजह से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।


दूसरी प्रत्याशी अमरीन वसीम हुसैन जो कि कांग्रेस से हैं। अमरीन की उम्र 34 वर्ष और शिक्षा 12वीं तक है। अमरीन के पति वसीम हुसैन वर्तमान में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष हैं। वसीम हुसैन के पिता शौकत हुसैन जोकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भी हैं। शौकत हुसैन 1994 और 1999 में पार्षद रह चुके हैं। महिलाओं को रोजगार दिलाना और सशक्त बनाना, कम्युनिटी हॉल का निर्माण करना, शादी समारोह के लिए आलोट पायगा स्कूल को वार्ड वासियों के लिए उपलब्ध कराना, वार्ड में सीसीटीवी लगाना, हाई मास्क लगाना, इसे कई और लक्ष्य लेकर अमरीन वसीम हुसैन चुनाव लड़ रही हैं।


तीसरी प्रत्याशी जो कि निर्दलीय मैदान में उतरी हैं। निशा अकिल हुसैन भूतपूर्व पार्षद (2004 से 2009) रह चूंकि हैं। कांग्रेस पार्टी से जुड़े होने के और सज्जन सिंह वर्मा के खेमे से होने के बावजूद पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिया गया। निर्दलीय प्रत्याशी के पति अकील हुसैन पिछले दो बार पार्षद रह चुके हैं। चुनाव को लेकर इनका लक्ष्य वार्ड में गार्डन बनाना, लाइट लगवाना, और वार्ड में सबसे बड़े नाले का निर्माण करवाना।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.