सोमवार, 27 जून 2022

Dewas - वार्ड क्रमांक 27 में बीजेपी और कांग्रेस की सीधी टक्कर | Kosar Express

 


देवास। वार्ड क्रमांक 27 में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। पैलेस से जुड़े शकील अपना की पत्नी निगार को बीजेपी ने वार्ड क्रमांक 27 से अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं कांग्रेस ने सज्जन सिंह वर्मा खेमे से आबिद खान की पत्नी फरजाना को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।



भाजपा प्रत्याशी निगार शकील अपना की उम्र 39 वर्ष है और उन्होंने शिक्षा BSc तक हासिल की है। निगार के पति शकील अपना पैलेस से जुड़े है और पूर्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। वार्ड को पूर्ण रूप से स्मार्ट बनाना, विकास कार्यों को तत्काल पूर्ण करवाना, वार्ड वासियों को मूलभूत सुविधाएं दिलवाना, बैक लाइन को आदर्श गली बनाना, ऐसे कई और लक्ष्य लेकर निगार शकील अपना चुनाव लड़ रही हैं।


कांग्रेस से प्रत्याशी फरजाना आबिद खान की उम्र 45 वर्ष है। उनकी शिक्षा 12वी तक है। फरजाना आबिद खान वार्ड क्रमांक 40 से पार्षद रह चूंकि हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 40 से आबिद खान भी पार्षद रह चुके हैं। सज्जन सिंह वर्मा के खेमे से होने के कारण कांग्रेस पार्टी ने इन्हें टिकट दिया है। चुनाव को लेकर इनका लक्ष्य रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करना, शासन की योजना हर मतदाता तक पहुंचाना, और वार्ड की सबसे बड़ी समस्या नाले का निर्माण करना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.