देवास। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने देवास जिला अन्तर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के अध्यापन का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया है। परीक्षाएं निर्धारित समय अनुसार ही संचालित होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
उल्लेखनीय हैं कि वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में निरंतर वृद्धि होने के कारण छात्र-छात्राओ के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। छात्र-छात्राओ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.