Tuesday, 22 June 2021

Video | Dewas - वाहन फ्री में निकालने की बात पर टोल टैक्स पर हुआ विवाद, वाहन चालक ने टोलकर्मी को पीटा, मामला CCTV कैमरे में कैद | Kosar Express



देवास। भौंरासा भोपाल टोल टैक्स पर बीती रात विवाद हो गया‌। वाहन को फ्री निकालने की बात को लेकर वाहन चालक ने टोल कर्मी की पिटाई कर दी। पूरा मामला वह लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। आये दिन कुछ छूट भैया नेता अपने वाहन को फ्री निकालने की बात को लेकर विवाद की स्थिति बनती रहती है। टोल कर्मियों की सभ्यता के कारण हमेशा विवाद शांत हो जाता है और कई बार मामला थाने जाने से पहले ही निपट जाता है। बीती रात हुवे घटना क्रम का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया ओर टोल पर आए नए अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेते हुवे तुरन्त थाना पर मामला दर्ज कराया। अब थाना भौंरासा पुलिस मामले की कर रही है जांच। जब इस मामले में भौंरासा थाना प्रभारी का बयान लेना चाहा तो थाना प्रभारी ने कहा कि कोई मर्डर नहीं हुआ है। इस तरह से थाना प्रभारी का रवैया दर्शाता है कि थाना प्रभारी कितने संवेदनशील अधिकारी हैं। यही कारण है कि भौंरासा थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद है और खुलेआम अपराध होते रहते है। पिछले दिनों भी भौंरासा थाना क्षेत्र में एक बड़ा जुआ एसपी के आदेश पर स्पेशल टीम ने पकड़ कर थाना भौंरासा को सौंपा था। भौंरासा थाना क्षेत्र में आज भी अवैध शराब का परिवहन धड़ल्ले से जारी है और भौंरासा थाना पुलिस को भनक तक नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.