- केंद्र सरकार किसानों के हक में कानून रद्द कर आंदोलन समाप्त कराये: राजानी
देवास। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में बायपास और देवास शहर को जोडऩे वाले राजोड़ा मार्ग पर सांकेतिक रूप से चक्का जाम किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजानी ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों इस संदर्भ में जो तीन काले कानून बनाए हैं वह तत्काल रद्द किए जाएं किसानों की मांग का समर्थन करते हुए आज यह हमने यहां पर प्रदेश कांग्रेश के आव्हान पर चक्काजाम किया है इस स्थान पर इसलिए किया है कि नेशनल हाईवे पर बाहर से आने जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो अगर समय रहते कानून वापस नहीं लिया गया तो हम नेशनल हाईवे पर भी चक्का जाम करने में पीछे नहीं हटेंगे। प्रदेश कांग्रेस जैसे भी आंदोलन का निर्देश हमें देगी हम वैसा ही काम करेंगे। धरने के दौरान अचानक एंबुलेंस के आ जाने से सभी कांग्रेस जनों ने तत्काल सडक़ खाली की ओर एंबुलेंस को रास्ता देकर आगे बढ़ाया धरना स्थल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.