भोपाल/देवास। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और पूर्व सीएम कमलनाथ इन नामों की सूची एआईसीसी को भेजी थी, हाईकमान से हरी झंड़ी मिलने के बाद प्रत्याशियों के नामों का औपचारिक ऐलान कर दिया गया है।
देवास जिले की हाटपिपल्या विधानसभा से राजवीर सिंह बघेल के नाम की घोषणा की गई है। राजवीर बघेल का मुकाबला पूर्व विधायक मनोज चौधरी से रहेगा। कांग्रेस से विधायक रहे मनोज चौधरी हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.