शनिवार, 30 मई 2020

Dewas - दो भाईयों को गाड़ी से कुचलने वाले तीन भाइयों पर हत्या का मामला दर्ज | Kosar Express


देवास। बीएनपी थाना अंतर्गत शुक्रवार को सियापुरा में नाली की बात को लेकर एक ही समुदाय के दो परिवारों में विवाद के बाद बाइक से थाने रिपोर्ट दर्ज करवाने जा रहे हैं दो भाइयों को पिकअप वाहन से टक्कर मार दी थी। जिससे एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी और दूसरा गम्भीर घायल हो गया था। पुलिस ने पहले मर्ग कायम किया था। जिसके बाद लोडिंग वाहन से टक्कर मारने वाले तीन भाइयों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

शुक्रवार को सिया में एक ही समुदाय के दो परिवारों में नाली की बात को लेकर विवाद हो गया। आरिफ की बहन का कचरा डालने की बात को लेकर अब्बास के परिवार की महिलाओं से विवाद हुआ था। विवाद होने की शिकायत अब्बास पिता सिकंदर और अकबर पिता सिकंदर बाइक से बीएनपी थाने जा रहे थे इसी दौरान आरिफ पिकअप एमपी 45 जी 1448 लेकर आया। अब्बास और अकबर मक्सी बायपास पर सिद्धिविनायक चौराहे पर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अब्बास की मौके पर मौत हो गई। वही अकबर गंभीर घायल हो गया। बीएनपी थाना पुलिस ने लोडिंग वाहन जप्त कर मर्ग कायम किया था। पुलिस ने बाद में तीनों भाइयों आरिफ पिता कासम, शरीफ पिता कासम और इरशाद पिता कासम के खिलाफ पुलिस ने धारा 302, 307, 34 में प्रकरण दर्ज किया था पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.