देवास। बीएनपी थाना अंतर्गत सियापुरा में नाली की बात को लेकर एक ही समुदाय के दो परिवारों में विवाद हो गया। विवाद की शिकायत करने दो लोग बाइक से थाने जा रहे थे, इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पिकअप से बाइक को पिकअप टक्कर मार दी। जिससे एक भाई की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मैं भर्ती किया है।
जानकारी के अनुसार सियापुरा में एक ही समुदाय के दो परिवारों में नाली की बात को लेकर विवाद हो गया। आरिफ की बहन का कचरा डालने की बात को लेकर अब्बास के परिवार की महिलाओं से विवाद हुआ था। विवाद होने की शिकायत अब्बास पिता सिकंदर और अकबर पिता सिकंदर बाइक से बीएनपी थाने जा रहे थे इसी दौरान आरिफ पिकअप एमपी 45 जी 1448 लेकर आया। अब्बास और अकबर मक्सी बायपास पर सिद्धिविनायक चौराहे पर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अब्बास की मौके पर मौत हो गई। वही अकबर गंभीर घायल हो गया। इधर सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल सियापुरा पहुंचा। वही पुलिस ने टक्कर मारने के मामले में आरिफ को पकड़ा है। फिलहाल बीएनपी पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस जांच में जुटी है यदि जानबूझकर टक्कर मारी है तो पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.