देवास। शहर जिला कांग्रेस के द्वारा गुरुवार को नगर निगम परिसर में शुद्धिकरण एवं ग्रह शांति एवं अमंगलकारी ग्रहों के निवारणार्थ यज्ञ एवं पूजा-अर्चना पंडित पवन शुक्ला एवं उनके सहयोगी 12 ब्राह्मणों के साथ नगर निगम परिसर में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में यज्ञ हवन कर नगर निगम परिसर की शुद्धि के साथ ही प्रभु से प्रार्थना की गई के आने वाली नगर निगम परिषद भ्रष्टाचार मुक्त एवं जन आकांक्षा के अनुरूप बने। इस अवसर पर राजानी ने कहा कि पिछली भाजपा परिषद ने भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान स्थापित किए हैं ऐसे नगर निगम के इतिहास में पहले कभी नहीं हुए करोड़ों रुपए की देनदारी आज नगर निगम के ऊपर बकाया है। जबकि शहर के लोगों ने इमानदारी से नगर निगम को दिया जाने वाला टैक्स चुकाया है ।जो विकास पिछले 5 वर्षों में होना था वह नहीं हो पाया। आज हमने परिसर में यज्ञ हवन कर भवन की ग्रह शांति के साथ ही अमंगलकारी ग्रहों के दोषों के निवारण के लिए पूजा अर्चना की हमें विश्वास है कि नई नगर निगम परिषद देवास शहर की जनता जो चुनेगी वह ईमानदार और नागरिकों के प्रति जवाबदेह होकर शहर के विकास को नई गति देगी। मुख्य यजमान के रूप में श्री मनोज राजानी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पूजा अर्चना कर पूर्ण आहुति में भाग लिया वहीं गंगाजल छिड़क कर नगर निगम परिसर को शुद्ध किया गया। यज्ञ कर्ता सभी 12 ब्राह्मणों को श्री राजानी के द्वारा 501 ,501 रुपए की दक्षिणा व मुख्य पंडित शुक्ला जी को 11सो रुपये दिए गए।
🎥 देखें वीडियो
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.