देवास। नाहर दरवाजा थानातंर्गत भगवती सराय में हारफल की दुकान लगाने की बात को लेकर पति और पत्नी में विवाद हो गया। विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर ब्लैड से हमला कर दिया। वहीं पत्नी और उसके बेटे ने मिलकर पति पर हमला कर दिया। नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सुकुन पाल पति मनोज पाल और उसके पति मनोज पाल पिता भगवती पाल दोनों निवासी भगवती सराय ने नवरात्रि को लेकर हारफुल की दुकान लगाई है। सुकुन पाल की दुकान लगाने की बात को लेकर पति मनोज ने विवाद किया। विवाद के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी पर ब्लैड से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ और पैर में चोट आई है। वहीं मनोज पर उसकी पत्नी सुकुन पाल और बेटे अमन पाल ने हमला कर दिया। नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने सुकुन पाल पति मनोज पाल की रिपोर्ट पर पति मनोज पाल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं मनोज पाल की रिपोर्ट पर पत्नी सुकुन पाल और बेटे अमन पाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.