गुरुवार, 30 मई 2019

Dewas - पिपलरांवा में दो पक्षों में विवाद, एक की मौत | Kosar Express


देवास। पीपलरावां में अलग-अलग वर्ग के दो पक्षों के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद पथराव में एक व्यक्ति की मौत और 2 लोग घायल हो गए। क्षेत्र में 144 धारा लागू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मस्जिद के सामने से बारात गुजर रही थी जिसमें डीजे बजाया जा रहा था। उस वक्त मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी। कुछ लोगों ने डीजे बंद करने के लिए कहा, डिजे बन्द करने की बात को के कर कहासुनी और विवाद हो गया। इसी दौरान आपस मे पथराव भी हो गया, जिसमें एक व्यक्ति धर्मेन्द्र पिता बालाराम की मौत और 2 लोग घायल हो गए। विवाद की सूचना मिलने पर आसपास के थानों से भारी पुलिस बल सहित देवास से पुलिस अधीक्षक और आला अफसर भी मौके पर पहुंचे। स्थिति को काबू में कर लिया गया है। क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है और स्थिति शांतिपूर्वक नियंत्रण में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.