कांग्रेस के जयसिंह ठाकुर को 27323 वोटों से हराया
समर्थको ने पहनाया चांदी का ताज
देवास। पुरे मध्यप्रदेश के साथ देवास का मुकाबला भी बड़ा रौचक रहा। देवास विधानसभा 171 में मुख्य मुकाबला बीजेपी की गायत्री राजे और कांग्रेस के जयसिंह ठाकुर के बीच था। 11 दिसम्बर को मतगणना शुरू होने पर पहले 6 राउंड में कांग्रेस के जयसिंह ठाकुर आगे चल रहे थे। 7वे राउंड के बाद से ही बीजेपी की गायत्री राजे आगे हो गयी, और राउंड दर राउंड उनकी लीड बढ़ती चली गयी। और उन्होंने 27323 मतों से विजय दर्ज की।
रात करीब 9 बजे उनका विजय जुलुस मतगणना स्थल से प्रारम्भ को कर शहर के मुख्य मार्गो से निकला। जगह जगह विजय जुलुस का स्वागत हुआ। उनके समर्थको ने विजय जुलुस के दौरान उनको चांदी का ताज भी भेंट किया। जिसे उनके पुत्र विक्रम सिंह ने विधायक गायत्री राजे के सर पर पहनाया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.