Saturday 3 November 2018

Video | Dewas - निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप बांगर ने दाखिल किया नामांकन | Kosar Express

बांगर माता टेकरी सिढ़ी मार्ग से पैदल रैली के रूप में निकले

देवास। भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। वहीं कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।  जिसके बाद अब नामांकन भरने का सिलसिला भी शुरू हो गया। बात की जाए देवास विधानसभा की तो इस बार त्रिकोणिय मुकाबला देखने को मिलेगा। पैलेस के वंशवाद की परपंरा से नाराज दिलीप बांगर ने निर्दलीय उम्मीदार के रूप में चुनाव लडऩे की ताल ठोक दी है। इससे एक ओर जहां भाजपा को नुकसान होगा के साथ ही जीत का अंतर भी कम हो जाएगा। भाजपा के नेताओं की आपस की लड़ाई का कहीं न कहीं फायदा कांग्रेस को मिलता नजर आ रहा है। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार, निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप बांगर और हाटपिपल्या से तेजसिंह सेंधव ने नामांकन दाखिल किया है।

श्रीराम मंदिर पर आशिर्वाद लेकर निकले निर्दलीय प्रत्याशी बांगर

इटावा के भाजपा पार्षद दिलीप बांगर ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपनी ताल ठोक दी है। शनिवार को बांगर ने अपना नामाकंन दाखिल किया। बांगर इटावा स्थित श्रीराम मंदिर पर पूजा-अर्चना कर माता टेकरी पर सिढ़ी मार्ग पर पहुंचे। यहां माता का आशिर्वाद लेकर पैदल अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर कार्यालया पहुंची। यहां बांगर ने अपना नमाकंन रिटर्निंग ऑफिसर जीवनसिंह रजक को प्रस्तुत किया। रैली में महिलाओं और पुरूषों के हाथों पर स्लोगन लिखी तख्तीयां थी। जिस पर लिखा था कि हजुरी छोड़कर हजुरों से पिंड छुड़ाना है बस अब गुलामी से मुक्ति पाना है....35 सालों से खूब हुई विकास की बात, पर हमें नहीं मिला विकास....वंशवाद ने किया विनाश, अब आओ मिलकर करें विकास....महल के नेता चार साल खूब सोते है, चुनाव आते ही अपनी नींद से जाग जाते है।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पहुंची बांगर के खेमे में....!

दिलीप बांगर की रैली निकलने की तैयारी चल रही थी इसी दौरान कुछ भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंची और बांगर की रैली में शामिल महिलाओं के साथ फोटो खिचवाते नजर आ रही थी। बताया जा रहा है महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बांगर की रैली में कौन-कौन शामिल है उसकी जानकारी हासिल करने पहुंची थी। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.