कांग्रेस प्रत्याशियों की तीसरी सूची मे आया हाटपिपलिया से मनोज चौधरी का नाम
देवास। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में 13 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। जिसमे हाटपिपलिया से मनोज चौधरी को टिकट दिया गया है। इस सीट को लेकर भी कई नेताओं ने दावा किया था। कांग्रेस से देवास जिले की चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके है। सिर्फ खातेगांव की सीट शेष बची है।
इससे पहले कांग्रेस की पहली सूची में 155 और दूसरी सूची में 16 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था। अब तक कुल मिलकर 184 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। कुछ सीटों पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.