Saturday 6 October 2018

चुनाव आयोग की घोषणा: मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव, आचार संहिता लागू | Kosar Express

मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव की हुई घोषणा

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने चार राज्यों में चुनाव की घोषणा कर दी है| मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, और मिजोरम में चुनाव के लिए आचार संहिता शनिवार 6 अक्टूबर से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है, मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को विधान सभा चुनाव होंगे| तेलंगाना में अभी चुनाव नहीं होंगे| मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवबर को वोटिंग होगी। सभी राज्यों में 11 दिसंबर को मतगणना होगी| मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए एक ही चरण में चुनाव होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होंगे| मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 11 दिसंबर को नतीजे सामने आ जाएंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल सात जनवरी, 2019 को खत्म हो जाएगा। 



मध्यप्रदेश: कुल सीटें : 230
मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होगा| नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन 9 नवंबर होगा। वहीं नामांकन पत्र की जांच का आखिरी दिन 12 नवंबर तय किया गया है। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 14 नवंबर होगी। चुनाव के परिणाम 11 दिसंबर को आएगा| मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया कि, चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही मध्यप्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। इन चुनावों में वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल होगा।


राजस्थान में 200 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होगा।
तेलंगाना में 119 सीटों पर 7 दिसंबर को मतदान होगा।
11 दिसंबर को सभी 5 राज्यों में वोटों की गिनती की जाएगी।
11 दिसंबर को आएंगे सभी 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे आएंगे।

मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होगा।
मिजोरम में 40 सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होगा।
मध्य प्रदेश और मिजोरम में एक ही चरण में वोटिंग होगी।

छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर 2 चरणों में चुनाव होगा।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को होगा।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण में नक्सल प्रभावित इलाकों में वोट डाले जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा।
16 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।
26 अक्टूबर को दूसरे चरण की अधिसूचना जारी होगी।

दिल्ली-मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया
CCTV से होगी मतदान की निगरानी।
मतदान की वीडियोग्राफी की जाएगी।
चुनाव प्रचार में नफरत फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी।
आम जनता भी चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत कर सकती है।
चुनाव प्रक्रिया की पूरी जानकारी मीडिया को दी जाएगी।


4 राज्यो में VVPAT का इस्तेमाल किया जाएगा।
आधुनिक EVM और VVPAT का इस्तेमाल होगा।
15 दिसंबर से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी करनी है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.