भोपाल। खबर मंदसौर से आ रही है। एकता यात्रा पर निकले कांग्रेस के सबसे दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को सपाक्स के कार्यकर्ताओं ने ना केवल काले झंडे दिखाए बल्कि अंडे भी फैंके। इससे पहले कमलनाथ पर टमाटम फैंके गए थे और सीएम शिवराज सिंह की बस में काले कपड़े में लपेटकर पत्थर मारा गया था। मध्यप्रदेश में इन दिनों एससी एसटी एक्ट में हुए संशोधन का विरोध किया जा रहा है।
दिग्विजय सिंह की चतुराई काम ना आई
रतलाम में श्री राजपूत करणी सेना ने दिग्विजय सिंह से सीधी बात की थी। यहां करणी सेना ने पूछा था कि जब लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को निष्प्रभावी करने के लिए एससी एसटी एक्ट में संशोधन अध्यादेश पेश किया गया था तब उन्होंने इसका विरोध क्यों नहीं किया। दिग्विजय सिंह ने जवाब दिया कि कांग्रेस की अपनी नीतियां हैं और वो कांग्रेस के साथ हैं।
करणी सेना ने प्रतिप्रश्न किया कि यदि कांग्रेस कोई गलत काम करेगी क्या तब भी आप उसके साथ रहेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं हमेशा कांग्रेस के साथ रहूंगा। बस इसी के बाद लोग भड़क गए और मुर्दाबाद के नारे लगाए। इतना ही नहीं करणी सेना में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहीं कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान भी कर दिया था।
— Kosar Express (@KosarExpress) September 15, 2018
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.