नोटा को देगे अपना मत, सड़के नहीं होने से नाराज है रहवासी
देवास। वार्ड 7 पुष्पकुंज कालोनी के रहवासी वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर नाराज है। रहवासियों का कहना कि 20 वर्ष से इस कालोनी में रह रहे है आज तक कोई विकास नहीं हुआ। विधायक भी हमारी सुन नहीं रही है। पार्षद को भी कई बार वार्ड की समस्याओं को लेकर अवगत कराया है लेकिन पार्षद शहनाज खान समस्याओं को हल करने में कोई रूची नहीं रखती है। दरअसल पार्षद शहनाज खान निर्दयलीय चुनाव जीती थी। कुछ दिनों पहले ही पार्षद शहनाज खान और प्रतिनिधि पति रईस खान ने भाजपा का दमान थामा था। जिसके बाद विकास का दिखावा करने के लिए सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर डाल दिए।
रहवासी रियाज शेख ने बताया कि कालोनी में कई वर्षो से रह रहे है लेकिन कोई विकास नहीं हुआ है। बारिश के दौरान कालोनी की सड़के कीचड़ में तबदील हो जाती है। जिससे आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं 4 दिन पहले विकास दिखाने के चक्कर में मुहर्रम की जगह सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर डाल दिए। जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। पत्थर डालने के कारण बच्चे गिर रहे है। वाहन नहीं निकल पा रहे है। सड़क पर बड़े पत्थर होने के कारण एम्बुलेंस भी कालोनी में नहीं आ रही है। वार्ड 7 का विकास नहीं होने के कारण इस बार रहवासियों ने चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। रहवासियों का कहना हेै कि विकास नहीं होने कारण इस बार हम हमारा बहमूल्य वोट नोटा को देंगे। रहवासियों को कहना था हमारा विरोध भाजपा और कांग्रेस से नहीं है। हमें वार्ड में विकास चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.