बुधवार, 1 अगस्त 2018

देवास - नंदकिशोर पाटीदार भाजपा जिलाध्यक्ष बने, पांच जिलों के अध्यक्ष बदले | Kosar Express

पैलेस के ख़ास और विश्वसनीय है पाटीदार 

देवास। नंदकिशोर पाटीदार एक बार फिर पुनः जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गयी है। पिछले दिनों तीन जिला अध्यक्षों को बदला गया है| अब पांच जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने पांच जिलों के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए है।


इन जिलों को मिले भाजपा के नए अध्यक्ष


खरगौन में परसराम चौहान

देवास में नंदकिशोर पाटीदार

उज्जैन नगर में विवेक जोशी

विदिशा मेंराकेश जादौन

बैतूल में बंसत माकोड़े (बाबा) को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।



पांचों पूर्व अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत

बाबूलाल महाजन पूर्व जिला अध्यक्ष खरगौन, गोपीकृष्ण व्यास पूर्व जिला अध्यक्ष देवास, इकबाल सिंह गांधी पूर्व जिला अध्यक्ष उज्जैन नगर, दिनेश सोनी पूर्व जिला अध्यक्ष विदिशा एवं जितेन्द्र कपूर पूर्व जिला अध्यक्ष बैतूल को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.