Thursday 12 July 2018

ग्वालियर - प्रशासन ने तोड़ा दुष्कर्म आरोपी का अवैध मकान | Kosar Express

निगम जब्त कर ले गया सामान

जेसीबी से ढहाया अवैध मकान
ग्वालियर। शासकीय आयुर्वेद कॉलेज (कैंसर पहाड़ी) की जमीन पर मकान बनाकर रहने वाले दुष्कर्म के आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू कुशवाह का मकान प्रशासन ने बुधवार को धराशायी कर दिया। तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह कुशवाह शाम को पुलिस बल और नगर निगम के मदाखलत अमले को लेकर मकान पर पहुंचे। मकान के अंदर रखे सामान को बाहर निकलवाया गया।इसके बाद मदाखलत अमले के कर्मचारी मकान पर चढ़े और लोहे की चादरों को नीचे उतारा गया। मौके पर खड़ी जेसीबी की मदद से आरोपी के मकान को नीचे गिरा दिया गया।वहां कोई हंगामा नहीं हो, इसके लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। वारदात के अगले ही दिन आसपास के लोगों में आरोपी और उसके परिवार के प्रति गुस्सा चरम पर पहुंच गया था। लोगों की भीड़ उस मकान को तोड़ने पहुंच गई थी लेकिन अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया था। आरोपी के परिजन घर सूना छोड़कर कहीं चले गए।

मासूम से दुष्कर्म मामले की गवाही शुरू

बच्ची के शरीर पर चोटों के 19 निशान मिले थे

कैंसर पहाड़िया पर 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में जैसे-जैसे गवाह अपने बयान दर्ज करा रहे हैं, वैसे-वैसे आरोपी के गले में फांसी का फंदा कसने की संभावना बढ़ती जा रही है। डॉ. सुधा अयंगर ने पंचम अपर सत्र न्यायाधीश अर्चना सिंह के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने बताया कि उन्होंने आरोपी के खून का नमूना और अंगूठे के निशान लिए गए थे। डॉ. सार्थक जुगरान ने बताया कि उन्होंने ही बच्ची का पोस्टमार्टम किया है। बच्ची के शरीर पर चोटों के 19 निशान मिले थे। जब उनसे ये पूछा गया कि क्या बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया? इस पर उन्होंने बताया कि दोनों जननांग पर चोट और सूजन थी, साथ ही खून के भी निशान थे। ऐसे में दुष्कर्म होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उनके अलावा दो अन्य डॉक्टर, एक फोरेंसिक एक्सपर्ट व फोटोग्राफर ने भी अपने कथन दर्ज कराए।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.