Thursday 10 May 2018

महिलाओं ने मंत्री जोशी को रास्ते में रोका, नालियां दिखाईं, गालियां भी दीं

देवास। स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री दीपक जोशी को कुछ महिलाओं ने रास्ते में रोक लिया। वो हाथ पकड़कर मंत्री को अपने साथ ले गईं। उन्होंने बंद पड़ी हुई नालियां दिखाईं। हालात यह थे कि कुछ महिलाओं ने मंत्री के लिए अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्द भी कह डाले। मामला हाटपीपल्या का बताया जा रहा है। महिलाओं का आरोप है कि वो पिछले 9 साल से मंत्री की घोषणाओं का इंतजार कर रहीं हैं, लेकिन वो पूरी नहीं हो रहीं हैं। 

बता दें कि दीपक जोशी दो दिन पहले विकास कार्य के भूमि पूजन कर लौट रहे थे। तभी उनके विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने अपने घर के सामने मंत्री का काफिला रोक लिया। वहां जमा हुयी महिलाओं ने मंत्री जोशी को हाथ पकड़कर अपने घर के सामने ले गयी और वहां फैली  गन्दगी, बंद पड़ी नालीयां दिखाई। इस दौरान महिलाएं मंत्री जोशी के साथ सख्ती से पेश आयीं और उन्हें अपशब्द कहने से भी नहीं चूकी।

इस दौरान मंत्री जोशी ने महिलाओं को आश्वस्त करने की बहुत कोशिश की। उन्होंने महिलाओं को बताया कि, नगर परिषद में स्थाई सीएमओ के आने पर आपकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल कर दिया जायेगा। बता दें कि मंत्री दीपक जोशी ने पहले कई घोषणाएं कर चुके हैं। जिसके बाद पिछले 9 साल से क्षेत्रवासी उनके द्वारा की गयी सैकड़ों घोषणाओं का पूरा होने की राह देख रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.