Wednesday 11 April 2018

युवक कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान एवम पंजीयन शरू



देवास। युवक कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी के मुद्दे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान एवम पंजीयन की शुरुआत पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। वर्मा ने कहा मोदी सरकार 2 करोड़ रोजगार व शिवराज सरकार 1 लाख रोजगार देने में असफल रही। प्रदेश का युवा बेरोजगारी के आपातकाल से गुजर रहा है, प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की हैं जो कि प्रदेश के युवाओं के सांथ छलावा हैं, युवक कांग्रेस लोकसभा प्रवक्ता गौरव जोशी ने बताया कि युकां के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी के आव्हान पर चलाया जा रहा आंदोलन के लिए शहर में 12 जोन बनाये गए है। आन्दोलन निरतंर जारी रहेगा। कार्यक्रम को अजीत भल्ला, चंद्रपालसिंह सोलंकी, नरेंद्र यादव, राजेश राठौर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मनोज राजानी, विक्रम मुकाती, रमेश व्यास, शाहिद मोदी, एजाज नीलम, हाफिज घोसी, रईस कामदार, मोंटू दरबार, मुकुल बेस, लक्की मक्कड़, कमलेश चावड़ा, हर्षद गोड़, चेतन गुर्जर, रियाज नागोरी, अनुराग ठाकुर, नरेश बैरागी, आशीष ठाकुर, चिंटू घारू, सुनील सौलंकी, राहुल ठाकुर, बशर पठान, रोशन प्रजापति, राजेन्द्र जाधव, लखनसिंह ठाकुर सहित कार्यकर्ता मौजूद थे। आभार अक्षय बाली ने माना। उक्त जानकारी युकां लोकसभा प्रवक्ता गौरव जोशी ने दी।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.