देवास में घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार के नए आदेश के तहत अब जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन गैस यानी PNG उपलब्ध है, वहां रहने वाले LPG उपभोक्ताओं को 3 महीने के भीतर PNG कनेक्शन लेना अनिवार्य होगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी दिनेश कुमार अहिरवार ने बताया कि तय समय-सीमा के बाद उन क्षेत्रों में LPG गैस की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसका उद्देश्य देशभर में गैस वितरण को संतुलित करना और जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन नहीं है वहां LPG की उपलब्धता बढ़ाना है। फिलहाल देवास नगर निगम क्षेत्र में Gail Gas कंपनी द्वारा तेजी से PNG नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। खास बात यह है कि PNG गैस LPG से सस्ती भी है—जहां PNG की कीमत ₹55.68 प्रति किलो है, वहीं LPG ₹64.30 प्रति किलो मिल रही है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते PNG कनेक्शन लेकर LPG कनेक्शन समर्पित कर दें, ताकि भविष्य में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
गौरतलब है कि यह नियम सिर्फ देवास ही नहीं, बल्कि इंदौर और उज्जैन जैसे शहरों में भी लागू किया जा रहा है। अब देखना होगा कि लोग इस बदलाव को सुविधा मानते हैं या मजबूरी…




