Wednesday 31 March 2021

Video | Dewas - देवास नगर निगम के कर्मचारी ही नहीं लगा रहे मास्क, कैमरा देख कर्मचारी मास्क लगाते पेपर से मुंह छिपाते आए नजर | Kosar Express

 


  • हमारा कौन चालान बनाएगा - निगम कर्मी
  • दीये तले अंधेरा...! अपने ही कर्मचारी नहीं लगा रहे मास्क वहीं निगम आयुक्त लोगों को मास्क लगाने का कह रहे है


देवास। लोगों के बिना मास्क के चालान बनाने वाली नगर निगम खुद नहीं लगा रही मास्क, मास्क  को लेकर लगाकर सख्ती बरती जा रही है और मास्क न लगाने को लेकर सख्ती बरतना सही भी है। अंगूर, तरबूज वाले से लेकर हर दुकान वाले पर चालानी कार्रवाई की जा रही है चालानी कार्रवाई के दौरान विवाद भी हो रहे है। नगर निगम ने आज बैंक के अंदर बैठे कर्मचारियों को मास्क नहीं लगाने पर चालान बनाया। आज हमारी टीम ने नगर निगम के ऑफिस में पहुंच कर देखा तो वहां का नजारा अलग ही देखने को मिला, कई कर्मचारी बगैर मास्क के नजर आये। जब नगर निगम सबके चालान बना रही है तो नगर निगम के खुद कर्मचारी बगैर मास्क अपना कार्य कर रहे थे। कैमरा देख कर कई कर्मचारी एलर्जी का बहाना बनाते हुए मास्क लगाने लगे, वही कोई अपना पेपर से मुंह छिपाते हुए  नजर आये यह नजारा देख कई कर्मचारी तुरंत मास्क लगाने लगे कई कर्मचारियों से पूछने पर उनके द्वारा जवाब दिया गया मुझे एलर्जी है और दूसरे सवाल पर नगर निगम बगैर मास्क वालो के  चालान बना रही है इस पर कर्मचारी ने जवाब दिया हमारा चालान कौन बनाएगा? अब देखना यह है कि निगम आयुक्त इन बगैर मास्क कर्मचारियों का चालान बनवाते है या फिर आम पब्लिक पर ही बगैर मास्क की चालानी कार्रवाई होगी। देखें खास वीडियो।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.