Thursday 26 November 2020

Video | Dewas - आश्रम में मूकबधिर युवती के साथ हुआ था दुष्कर्म, कबीर आश्रम के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर | Kosar Express

 



देवास। कबीर आश्रम में हुए मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म आशंका के मामले में अब प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दी है। जिला प्रशासन नगर निगम की टीम ने आश्रम पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमीदोंज कार्रवाई शुरू कर दी है। कबीर आश्रम को प्रशासन द्वारा 450 स्क्वायर फीट जमीन दी गई थी। लेकिन आश्रम द्वारा ढाई हजार स्क्वायर फीट पर कब्जा कर उसमें अवैध निर्माण कर लिया गया। प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए उस पर जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटाकर जमींदोज कर दिया। दरअसल कबीर आश्रम शहर से 10 किलोमीटर दूर पर बालगढ़ के पास चुना खदान काकड़ पर स्थित है बताया। यह भी जा रहा है कि आश्रम द्वारा सरकारी जमीन पर ढाई हजार स्क्वायर फिट पर कब्जा किया हुआ था। उस पर यह आश्रम संचालित हो रहा था। 22 वर्षीय मूकबधिर युवती के दुष्कर्म का मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर 6 मूकबधिर लड़कियों को भी आश्रम से रेस्क्यू कर निकालकर उनका मेडिकल टेस्ट कराकर उन्हें वन स्टॉप सेंटर भेज दिया था।पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी है की 22 वर्षीय मूकबधिर युवती से दुष्कर्म का आरोपी कौन है और ये लड़कियां उस आश्रम में क्यों रुकी थी।इसकी भी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.