Monday 5 August 2019

Video | Dewas - नगर निगम में यूथ कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, जमकर की महापौर के खिलाफ नारेबाजी | Kosar Express

महापौर के कार्यकाल की जांच होगी - राजानी

देवास। नगर निगम के भक्तों को अब अपनी करनी का फल भुगतना पड़ेगा, महापौर सुभाष शर्मा ने करोड़ों की उधारी, घपले और घोटालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। कमलनाथ सरकार इन घोटालोंबाजो की जांच कराएगी और अंजाम तक पहुंचाएगी। यह बात यूथ कांग्रेस द्वारा नगर निगम घेराव और प्रदर्शन में शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज राजानी ने कही।

कांग्रेस कार्यालय से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नगर निगम आये और महापौर चोर है, घोटालेबाज है जैसे नारे लगाए, इस बीच नगर निगम में तोड़फोड़ से भी कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया। कहा जा रहा है कि कांग्रेस में विरोध प्रदर्शन करने वाले अवसर देखकर वापस आ गये हैं। शिवराज सरकार में कांग्रेसी गायब थे। मनोज राजानी कांग्रेस  शासन में देवास के शक्तिमान हैं और भाजपा के लिए चुनौती बन गये हैं अब देखना है नगर निगम में करोड़ों के घपले-घोटाले और भ्रष्टाचार की जांच कैसे होती हैं, और कार्रवाई क्या होती हैं, किसको सजा मिलती हैं और कितनी मिलती हैं?

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.