Sunday 14 April 2019

Jhabua - डॉक्टर भीमराव अंबेडकर देश का गौरव | Kosar Express


झाबुआ। ( रहीम शेरानी) झाबुआ जिले के थांदला में कांग्रेस ने मनाई जन्म तिथि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 128 जन्मतिथि आज कांग्रेस कमेटी थांदला द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई कार्यक्रम की शुरूआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नगीन शाहजी ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर अद्भुत विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे।देश का गौरव भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जिन्होंने सामाजिक कार्य करने के साथ-साथ लोगों को शिक्षा का महत्व भी समझाया। उन्होंने लोगों को अपने अधिकारों के प्रति लड़ने के लिए और जाति व्यवस्था को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने जाति, वर्ग, जाति और लिंग के आधार पर भेदभाव के गंभीर प्रभावो को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने भारत के संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समाज के कमजोर वर्ग और उनकी जीवनशैली में सुधार के साथ-साथ उन्हें आगे उत्थान की ओर ले जाने में हमेशा अग्रणी रहे।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर,नपं उपाध्यक्ष मनीष बघेल,युवा नेता जसवंत भाबोर,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर,ब्लॉक उपाध्यक्ष गुलाम कादर खान,पार्षद अली असगर पटवारी,पार्षद कमालुद्दीन शेख,पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, कामगार कांग्रेस सचिव जितेंद्र धामन,हरीश पंचाल,शहर युकां अध्यक्ष सुधीर भाबोर, उपाध्यक्ष महेंद्र नागर,सरपंच रालू वसूनिया,राजेंद्र शर्मा, खीमचन्द वसूनिया,खेमचंद वसुनिया, मिठूसिंह गणावा, राजू डिंडोर, रूपचंद खराड़ी, कमलेश सोनी अरविंद कटारा, सैयद मोइनुद्दीन खाॅन, रतनसिंह वसुनिया आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन थांदला विधानसभा कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया व आभार कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष कादर शेख ने माना।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.