Friday 2 November 2018

MP News - देवास सांसद मनोहर ऊंटवाल आगर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव | Kosar Express

मुख्यमंत्री शिवराज बुधनी सीट से ही लड़ेंगे चुनाव

भोपाल। भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 177 उम्मीदवारों के नाम वाली पहली सूची शुक्रवार को जारी कर दी। दो मंत्रियों समेत 27 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। वहीं 2013 के चुनाव में हार चुके कुछ नेताओं को भी मौका दिया गया है। वही इस बार भाजपा के दो सांसद विधानसभा चुनाव लड़ेंगें। पार्टी ने देवास से सांसद मनोहर ऊंटवाल को आगर और खजुराहो सांसद नागेंद्र सिंह को नागोद से चुनाव लड़ाने का फैसला किय़ा है।

विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने वर्तमान सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतार दिया है। देवास-शाजापुर सीट से सांसद मनोहर ऊंटवाल को आगर सीट से उतारा गया है। वर्तमान में यहां से गोपाल परमार विधायक है। पिछले लोकसभा चुनाव में मनोहर ऊंटवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन सिंह वर्मा को हराया था। तब ऊंटवाल को 665646 वोट मिले थे, जबकि सज्जन सिंह वर्मा को 405333 वोट मिले थे। हालांकि ऊंटवाल के नाम को लेकर पहले ही अटकलें जोरों पर थी। वही खजुराहो सांसद नागेंद्र सिंह को नागोद से चुनाव लड़ाने का फैसला किय़ा है।

बीते दिनों दर्जनों सांसदों ने विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने के इरादे से अपनी दावेदारी पेश की थी। ऐसे में केवल अभी तक दो की मुराद पूरी हो पाई है, बाकी के नामों पर अब भी संशय बरकारर है। इनमें से कुछ को दूसरी लिस्ट में अपना नाम होने की उम्मीद है, और कुछ ने पहले ही पार्टी के संकेत को समझ अपने पैर पीछे खींच लिए है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.