Friday 9 November 2018

Live Video | Dewas - जयसिंह ठाकुर, मनोज राजानी व अन्य नेता मंच से गिरे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल | Kosar Express


देवास। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस नेता एक स्वागत मंच से गिरते नजर आ रहे हैं। उनमे मुख्य रूप से कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर और कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी नीचे गिर गए। 


दरअसल आज कांग्रेस के प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर की नामांकन रैली के दौरान वह स्वागत करवाने एक मंच पर चढ़े। गांजा भांग चौराहे पर स्थित मंच नीलेश वर्मा एडवोकेट का बताया जा रहा है। जयसिंह ठाकुर के बाद अन्य नेताओं ने भी मंच पर जगह संभाल ली इसी दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी को भी मंच पर चढ़ाया गया। और पुष्पमाला पहन कर जैसे ही तस्वीर निकलाने लगे मंच इन नेताओं का भार नही सह पाया और नीचे गिर गया। मंच पर संतोष मोदी, जाकिर उल्लाह, अनिल गोस्वामी व् अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। और साथ में लिखा जा है कि जो लोग अपना वजन नहीं संभाल सकते देवास क्या संभालेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.