शुक्रवार, 9 नवंबर 2018

Video | Dewas - हाटपीपल्या विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी ने किया नामांकन दाखिल | Kosar Express


देवास। हाटपीपल्या विधानसभा मेंं भाजपा ने एक बार फिर दीपक जोशी को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से मनोज चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस के टिकट वितरण से नाराज होकर राजवीरसिंह बघेल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडऩे का दावा करते हुए नामांकन भी भर दिया है। हाटपीपल्या विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दीपक जोशी ने अपना नामांकन दाखल कर दिया है। 


इधर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भोपाल चौराहे से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। मनोज चौधरी ने बताया कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है। हाटपीपल्या विधानसभा के साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जब राजवीरसिंह बघेल के विरोध को लेकर पूछा गया तो कहां कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समन्वय समिति बनाई है। समिति पूरे प्रदेश में असजमंस की स्थिति नहीं होने देंगे। सब मिलकर काम करेंगे। कोई विरोध की स्थिति नहीं है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.