Saturday 12 May 2018

प्रदेश में पसीना बहा देने वाली तेज धूप


भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में आज शुक्रवार सुबह से निकली तेज धूप पसीना बहा देने वाली है। बीते 24 घंटों में खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडिया वन समाचार को मिली जानकारी के अनुसार राज्य में गर्मी चरम पर है। शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाएं तापमान को बढ़ाने वाली है। बीते 24 घंटों में खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।

मौसम विशेषज्ञों ने इंडिया वन समाचार को बताया कि राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। आज शुक्रवार को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, इंदौर का 27.4 डिग्री, ग्वालियर का 23.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं कल गुरुवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री, इंदौर का 41.4 डिग्री, ग्वालियर का 41.4 डिग्री और जबलपुर का 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.