Sunday 20 May 2018

मध्यप्रदेश में थमे 108 के पहिये, स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प, मरीजों की फजीहत


भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियी और कंपनी की आपसी लड़ाई एक बार फिर सामने आई है।सैलरी में अघोषित कटौती से नाराज 108  एबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। जिसके कारण  स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। एंबुलेंस की सेवाएं बंद होने से इसका सीधा असर आम लोगों की जान पर पड़ेगा।नाराज कर्मचारियों ने भोपाल में ईदगाह हिल्स पर जिगित्सा हेल्थ केयर के ऑफिस के बाहर 108 एम्बुलेंस खड़ी कर रखी है। 
कर्मचारियों का आरोप है कि पिछली बार की तरह इस बार भी कंपनी ने सैलरी में अघोषित कटौती की है। 480 कर्मचारियों को ड्यूटी पर ना लेने के कारण और सैलरी में अघोषित कटौती करने के कारण प्रदेश भर में आक्रोश है।जिसके चलते आधी रात से कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। इसके कारण पूरे मध्यप्रदेश में 108 सेवा बाधित हो गई है।  वही एनएचएम या ठेका कम्पनी ने इसे रोकने या मरीजों को होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों और उनके परिजनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बता दे कि मध्यप्रदेश में संचालित 108 एंबुलेंस जिगित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड द्वारा चलाई जाती है। इसके पहले 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगों लेकर हंगामा किया गया था, जिसमें ठेका प्रणाली से मुक्त, कर्मचारियों को नियमित करण, काम के घंटे 12 की बजाय 8, ग्रेच्युटी का भुगतान और दुर्घटना बीमा का लाभ जैसे कई मांगे शामिल थी। हालांकि बाद में कर्मचारियों को मिले आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दिया गया था।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.