गुरुवार, 12 मार्च 2026

देवास में 13 मार्च को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी, मेंटेनेंस के चलते कई क्षेत्रों में सप्लाई रहेगी प्रभावित | Kosar Express

 


देवास में बिजली विभाग द्वारा लाइन मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार 13 मार्च को शहर के कई इलाकों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 33 केवी लाइन मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक प्लान शटडाउन रखा गया है।


बताया गया है कि 33/11 केवी पठान कुआं सबस्टेशन से निकलने वाले 11 केवी के चारों फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में इस दौरान बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।


11 केवी के पी कॉलेज फीडर से जुड़े क्षेत्रों में पठान कुआं, लक्ष्मी बाई मार्ग, नाहर दरवाजा चौराहा, पुलिस थाना क्षेत्र, बड़ी-छोटी राधाबाई स्कूल, मोहसिनपुरा, नयापुरा चौक, केपी कॉलेज, गवली मोहल्ला और नाथ मोहल्ला सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।


वहीं 11 केवी राजवाड़ा फीडर से शालिनी रोड, पुराना राजवाड़ा, कटीघाटी, जवाहर चौक, सुभाष चौक, बड़ा बाजार, विक्रम मार्ग, बहादुर शाह मार्ग, जेल रोड, मिर्जा बाखल, कुमार गली, बस स्टैंड, चंद्रशेखर मार्ग, तुकोगंज रोड और जनता बैंक क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।


इसके अलावा 11 केवी रेवाबाग फीडर से रेवाबाग, नुसरत नगर, वारसी नगर, कब्रिस्तान क्षेत्र, बीसीएम स्कूल, चंद्रतारा कॉलोनी, राजोदा रोड, साईं सिटी विहार कॉलोनी, मिठा तालाब मछली बाजार, भोपाल रोड बायपास और पुराने टोल टैक्स क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।


साथ ही 11 केवी भैरूगढ़ फीडर से पठान कुआं क्षेत्र, एयरटेल टावर, बाड़ी, बागड़ वाला क्षेत्र, मकबरा वाली गली, हनुमान मंदिर क्षेत्र और भैरूगढ़ सहित आसपास के इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।


बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और विभाग को मेंटेनेंस कार्य में सहयोग करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.