Tuesday 25 June 2024

Dewas - CMHO कार्यालय में हुए सवा चार करोड़ के घोटाला मामले में जांच के बाद FIR, सामने आए 74 ट्रांजेक्शन, मामले में अब तक एक करोड़ 32 लाख रूपये की वसूली | Kosar Express

 

देवास। सीएमएचओ कार्यालय में हुआ सवा चार करोड़ के घोटाला मामले में जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। करीब 70 अधिकारी और कर्मचारी जांच के घेरे में हैं। पिछले दिनों संभागीय कार्यालय कोष उज्जैन द्वारा देवास कलेक्टर को भ्रष्टाचार मामले की जांच रिपोर्ट सौंपी गई थी। कलेक्टर द्वारा सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। किन लोगों के खाते में राशि डाली गई है। जांच के बाद स्पष्ट होगा कितने भ्रष्टाचार मामले में कितने अधिकारी और कर्मचारी शामिल है। कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता ने बताया कि सीएमएचओ कार्यालय में 4 करोड 26 लाख 69 हजार रूपये का भुगतान अनियमि‍त तरीके से हुआ है। जिसमें 74 ट्रांजेक्‍शन हुए है। अनियमि‍त तरीके से भुगतान की जांच की जा रही है। अभी तक 01 करोड 32 लाख रूपये की वसूली की कार्यवाही की गई है। राशि की वसूली संबंधी कार्यवाही की जा रही है। कलेक्‍टर ने कहा कि अनियमि‍त तरीके से भुगतान की जांच पूर्ण होने पर संबंधितों पर कार्यवाही की जायेगी।


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.