Sunday 22 October 2023

देवास जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार तय, पांच में से तीन मौजूदा विधायक और एक ग्रामीण जिलाध्यक्ष | Kosar Express

 


देवास। बीजेपी की पांचवी लिस्ट जारी होते ही देवास में भी स्थिति साफ हो गई है। बीजेपी ने देवास में पांचों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। जिसमें देवास, हाटपिपलिया और खातेगांव से मौजूदा विधायकों को पार्टी ने दोबारा मौका दिया है। वहीं सोनकच्छ से इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष को पार्टी ने मैदान में उतारा है।


देवास

गायत्री राजे पवार: मौजूदा विधायक, देवास के राजघराने से आतीं हैं। पति पूर्व मंत्री तुकोजीराव पवार के निधन के बाद 2015 के उपचुनाव में जीतीं। 2018 के चुनाव में दोबारा विधायक बनीं। देवास को भाजपा का गढ़ माना जाता है। करीब 35 सालों से देवास विधानसभा भाजपा के कब्जे में है। राजपरिवार यहां से जीतता आया है।


हाटपिपलिया

मनोज चौधरी: मौजूदा विधायक, साल 2018 में पहली बार कांग्रेस के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़े और भाजपा के मंत्री दीपक जोशी को हराया। 2020 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने मनोज चौधरी को मौका दिया। इस उपचुनाव में मनोज चौधरी ने फिर से जीत हासिल की। ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं।


सोनकच्छ

राजेश सोनकर: इंदौर भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष हैं। 2013 में इंदौर की सांवेर विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक भी रह चुके हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रहे। भाजपा के प्रमुख दलित नेता हैं इसलिए भाजपा ने उन्हें सोनकच्छ से विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया है।


खातेगांव

आशीष शर्मा: मौजूदा विधायक, लगातार दो बार से खातेगांव विधानसभा सीट से विधायक हैं। पिता स्व गोविंद शर्मा भी यहां से विधायक रहे। युवा है और ब्राह्मण समाज से आते हैं।


बागली

मुरली भंवरा: लंबे समय से संघ से जुड़ें हैं। 1998 से ले कर 2020 तक सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य, प्राचार्य और प्रधानाचार्य के पद पर रहे।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.