बुधवार, 28 जून 2023

Dewas - कलेक्‍टर ने चार आरोपियों को किया जिलाबदर | Kosar Express

 


देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत 04 आरो‍पियों को जिला बदर किया है। जिसमें आरोपी आरिफ खां पिता रहीश खां उम्र 30 साल निवासी अम्‍बाड़ा थाना कन्‍नौद, आरोपी मनावर उर्फ मुनव्‍वर खां पिता मम्‍मू खां उम्र 35 साल निवासी कन्‍नौद तथा मंगलेश पिता लालू उम्र 32 साल निवासी अमोना देवास थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास को एक-एक वर्ष तथा आरोपी अल्‍ताफ उर्फ जादू पिता रफीक खान उम्र 19 साल निवासी देवास थाना कोतवाली देवास को छ: माह के लिए जिला बदर किया है।


कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।


शनिवार, 24 जून 2023

Dewas - लूट के दौरान हत्या करने वाले आरोपियों को हुई आजीवन कारावास की सजा | Kosar Express

 



देवास। श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रभारी उप संचालक अभियोजन/जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा बताया गया कि -फरियादी राहुल उर्फ रामकुमार सोनी ग्राम टोंककला में रहता है तथा सुनारी का काम करता है। दिनांक 25.02.2019 को वह तथा उसके अंकल सुरेष सोनी अपनी-अपनी मोटर सायकलों से काठ बड़ौदा गांव का हाट करके अपने गावं टोंककला आ रहे थे। उसके तथा अंकल सुरेष सोनी के पास अलग-अलग बैग थे जिनमें सोने चांदी के जेवर भरे हुये थे। वे दोनों जैसे ही ग्राम रंधनखेड़ी के 02 कि.मी. आगे टोंककला की तरफ आये तभी करीब शाम 07.00 बजे उसके पीछे चल रहे अंकल सुरेष सोनी की आवाज आयी तो उसने अपनी मोटर सायकल रोक दी व पीछे पलटकर देखा तो 04-05 लोग एकमत होकर लूट करने के लिये उसके अंकल सुरेष के साथ पत्थरों द्वारा तथा धारदार हथियारों से मारपीट कर रहे थे। उसनेे जाकर बीच बचाव किया तो उक्त चार पांच बदमाषों ने उसके उपर भी पत्थरों व धारधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उसे भी चोटे आयी और खून बहने लगा। अंकल सुरेष सोनी नीचे जमीन पर गिर गये थे और उन्हें दोनों हाथों में, चेहरे पर तथा पीठ पर गंभीर चोटे लगी होकर खून बह रहा था तथा वही पर बोहोष हो गये थे। उक्त बदमाष अंकल का बैग जिसमें चांदी की रकमें भरी थी छिनकर ले गये थे। उक्त सभी बदमाष रंधनखेड़ी तरफ भाग गये है। फिर उसने अपने पिताजी व डायल 100 को फोन कर मौके पर बुलाया। फिर उसके पिता जी उन दोनों को इलाज के लिये देवास ले जा रहे थे, तब उसकेे अंकल सुरेष सोनी की रास्ते में मृत्यु हो गयी थी। फरियादी की सूचना पर से थाना टांकखुर्द पर रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट पर से मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे ंलिया गया। विवेचना पूर्ण कर अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।


माननीय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीष जिला देवास (समक्षः-श्रीमती सोनल पटेल) के द्वारा निर्णय पारित कर आरोपीगण क्रमषः (1) सुनील पिता सोवान अलावा, नि. खाकरिया खोदरा थाना टांडा जिला धार (2) बनसिंह उर्फ वंषी पिता तेरसिंह वारिया नि. ग्राम खटबेड़ी थाना गंधवानी, जिला धार (3) मगन पिता केषु अमलिया, नि. खाकरिया खोदरा थाना टांडा जिला धार (4) रणजीत पिता भंवरसिंह भिलाला, नि. ग्राम घटबोरी थाना बाग, जिला धार (5) महेष उर्फ दिनेष पिता बेरंग भूरिया, नि. नाहवेल थाना बाग, जिला धार को दोषी पाते हुए धारा 302,396 भादंसं में प्रत्येक को आजीवन कारावास व 1000-1000 रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया तथा धारा 397 भादंसं में 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास से एवं धारा 323 भादंसं में 03-03 माह के सश्रम कारावास से दंडित किया गया। उक्त प्रकरण गंभीर जघन्य सनसनीखेज की श्रेणी में चिन्हित था।  


उक्त प्रकरण में शासन की और से कुषल पैरवी श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रभारी उप संचालक/जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास जिला देवास द्वारा की गई। कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक रमेष बर्डे का सहयोग रहा।

गुरुवार, 22 जून 2023

Dewas - राशन की कालाबाजारी करते हुए पुलिस ने पकड़ा चावल से भरा हुआ ट्रक | Kosar Express

 



देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के विजयगंज मंडी थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर एक बजे पीडीएस वाले चावल का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में सैकड़ों क्विंटल चावल रखा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शासन द्वारा दिए जाने वाले राशन पर धन्ना सेठों द्वारा उनके हक पर किस तरह डाका डाला जा रहा है ये आप खुद देख सकते है। एसा एक दो नहीं बल्कि कई बार हुआ है जहां पुलिस ने धन्ना सेठों को राशन की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा है।


देवास जिले के अंतर्गत विजयगंज मंडी थाना क्षेत्र पुलिस ने पीडीएस के चावल से भरा ट्रक पकड़ा बताया जा रहा है कि ट्रक शाजापुर के किसी बृजकिशोर अग्रवाल नामक व्यापारी के यहां से भरकर गुजरात जा रहा था जिसे विजयगंज मंडी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रक को रोका और ड्राइवर से पूछताछ की गई पूछताछ करने पर ड्राइवर ने बताया की चावल भरा हुआ है पुलिस ने चावल से संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन पुलिस ने जब ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की गई तो वह ठीक से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस ने ट्रक को खाद विभाग की टीम को सुपुर्द कर दिया है।

बुधवार, 21 जून 2023

चोरी के पकड़े गए वाहनों की सूची, उक्त सूची में आपकी गाड़ी हो तो पुलिस से सम्पर्क करे | Kosar Express

Dewas - वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 9 दो पहिया वाहन जप्त | Kosar Express



देवास। पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आपराधिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही कर आपराधिक गतिविधियों को पूर्णतः नियंत्रित करने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस थाना हाटपीपल्या द्वारा विगत दिनों से इस दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं एवं संपूर्ण कार्यवाहियों की मॉनीटरिंग अति0 पुलिस अधीक्षक श्री मनजीतसिंह चावला एवं एसडीओपी बागली श्री संजीव मुले द्वारा की जाकर मार्गदर्शन में दिनांक 20.06.2023 को पुलिस चौकी नेवरी थाना हाटपीपल्या जिला देवास स्टॉफ द्वारा बरोठा फाटा नेवरी पर जिक-जेक लगाकर वाहन चैकिंग लगाई गई थी। 


पुलिस चैकिंग को देखकर 02 आरोपियों ने बिना नम्बर

की मोटर सायकल से भगाने की कोशिश की गई पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकडा गया। पकडे गये आरोपीयों से पूछताछ करते अपने नाम शिवेश हाडा व धर्मेंद्र हाड़ा निवासी गण पीपलराँवा के बताये गये। आरोपीयों के कब्जे से मिली होंडा साईन मोटर सायकल को चेक किया तो चेचिस नंवर ठुके हुए थे जिसके इंजिन नम्बरों को व्ही. डी. पोर्टल साफ्टवेयर में चैक करते पाया गया कि उक्त मोटर सायकल चोरी की होना पाई गई जिसके पश्चात उक्त आरोपीयों से विस्तृत पूछताछ की गई तो उनके द्वारा देवास, इन्दौर, शाजापुर, सीहोर एवं अन्य जिलो से दो पहिया वाहनों की चोरी करना कबूल किया है । अभी तक की पूछताछ में आरोपीगणों ने कुल 09 से अधिक दो पाहिया वाहन कुल कीमती 06 लाख का मश्रुका चोरी करना स्वीकार किया है। इसके अतिरिक्त दोनों आरोपियों से पूछताछ मैं करीब दो माह पहले कीटनाशक दवा के कार्टून इंदौर-बेतुल हाईवे पर चापड़ा - धनतालाब घाट के बीच में कटिंग करना बताया है । इसके अतिरिक्त चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी पुछताछ की जा रही है। जिनसे ओर चोरी की मोटरसाईकल मिलने की संभावना है।


तरीका वारदात- वाहन चोर गिरोह सुनसान इलाको मे रेकी कर वाहन चोरी एवं ट्रक कटिंग की वारदात को अंजाम

देते है ।


जप्तशुदा सामग्री- 05 पल्सर, 02 एच.एफ. डीलक्स, 01 हीरो स्पेलडंर एवं 01 होंडा साईन कुल कीमती 06 लाख का मश्रुका का जप्त किया गया 


गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

1. शिवेश पिता गोकुल हाडा जाति कंजर उम्र 19 साल निवासी कंजर मोहल्ला पीपलराँवा जिला देवास ।

2. ध्रमेंद्र पिता ओटियार हाडा जाति कंजर उम्र 22 साल निवासी कंजर मोहल्ला पीपलराँवा

 जिला देवास ।