देवास। जिले की सभी 6 जनपद पंचायत भाजपा मुक्त हो गई है। भाजपा के हाथ एक भी जनपद पंचायत नहीं आई। देवास जिले की छः जनपद पंचायत में पांच पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय अध्यक्ष बना है। आज हुए जनपद चुनाव में तीनों अध्यक्ष कांग्रेस के बने, इसके साथ ही तीनों जनपद सोनकच्छ, टोंकखुर्द, खातेगांव अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। बुधवार को देवास, बागली जनपद अध्यक्ष पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, जबकि कन्नौद में निर्दलीय अध्यक्ष बनीं थी जिसे भाजपा अपना बता रही है। अध्यक्ष के साथ सभी छः जनपद पर उपाध्यक्ष भी कांग्रेस के ही बने है।
देवास जिले की सभी 6 जनपद पंचायत में निर्वाचित अध्यक्ष के नाम-
देवास- रामकला मुकेश पटेल- कांग्रेस
बागली- पारुबाई नाहरसिंह मुजाल्दे- कांग्रेस
कन्नौद- सावित्री बाई रेवाराम सारण- निर्दलीय (भाजपा अपना बता रही)
सोनकच्छ- सूरज सिंह ठाकुर- कांग्रेस
टोंकखुर्द- पोपसिंह- कांग्रेस
खातेगांव- सलिता बाई धनवारे- कांग्रेस
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.