Thursday 3 February 2022

Dewas - 15 लाख 60 हजार रूपयेे बकाया संपत्तिकर जमा नही होने पर शेख नायता जमातखाना को किया सील | Kosar Express

देवास। शासन निर्देशानुसार बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा संग्रहण की वसुली की जाने के साथ ही बडे एवं छोटे बकायादारो से बकाया राशि वसुल किये जाने मे कुर्की की कार्यवाही एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान सील किये जाने की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की जा रही है। बडे बकायादारो से प्रत्यक्ष सम्पर्क कर तथा बिल के साथ शक्ति पत्र जारी किये जाने के पश्चात भी बकाया राशि जमा नही होने पर निगम द्वारा कार्यवाही के तारतम्य मे आदर्श नगर बीएनपी रोड पर स्थित शेख नायता जमात सोसायटी का जमातखाना की बकाया संपत्तिकर की राशि रूपयेे 15 लाख 60 हजार 522 होने पर कुर्की की कार्यवाही कर सील किया गया। इसी प्रकार शहर मे संपत्तिकर बकायादारो पर कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। निगम की टीम द्वारा विभिन्न वार्ड क्षेत्रो मे लगाये गये वसुली केम्पो मे संपत्तिकर की राशि रूपये 3 लाख 28 हजार, जलकर की राशि रूपये 69 हजार 500, कचरा संग्रहण शुल्क की राशि 7 हजार 500 की राशि केम्पो के माध्यम से वसुल की गई। जलकर बकायादारो द्वारा जलकर की राशि जमा नही की जाने पर नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही की जाने के साथ ही उनके भवनो की जॉच भी निगम की टीम द्वारा की जा रही है। कुर्की की कार्यवाही मे निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व उपनिरीक्षक रविन्द्रसिह ठाकुर, सहायक राजस्व निरीक्षक संजय पारखे, कुश्माकर भंवर सहायक प्रवीण शर्मा, श्याम ठाकुर शामिल रहे। इसी प्रकार नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही निगम प्रभारी कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, प्रभारी सहायक यंत्री तौफीक खान व उनकी टीम द्वारा की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.