देवास। देवास पुलिस द्वारा होली पर डीजे बजाना पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डीजे संचालक और डीजे किराए से लेने वालों को सूचित किया जाता है, कि होली के अवसर पर डीजे पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति यदि डीजे का उपयोग करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। देवास में मुख्य रूप से रंग पंचमी पर ऐतिहासिक गेर निकाली जाती है जिसमें डीजे का उपयोग होता था। और जगह जगह चौराहों पर भी डीजे लगा कर रंगपंचमी मनाई जाती थी।
उल्लेखनीय है कि देवास में धारा 144 लागू है और इसी के तहत डीजे प्रतिबंधित किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.