देवास। राम नगर से विकास नगर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार महेश पिता बंगाली प्रसाद कुशवाह उम्र 55 वर्ष निवासी रामनगर पैदल अपने घर से विकास नगर चौराहे पर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे राहगीर को गंभीर चोट लग गई। घटना के तुरंत बाद महेश को गंभीर अवस्था में एमजी अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.