मंगलवार, 13 अगस्त 2019

Video | Dewas - पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार | Kosar Express


देवास। खातेगांव में 6 अगस्त को ग्राम छोटी बरका में एक महिला का शव पुलिस को मिला था। महिला की शिनाख्त चंदाबाई पति शंकर प्रजापत 56 वर्ष निवासी ग्राम निवासी ग्राम जामली, सिविल लाईन, जिला हरदा हालमुकाम त्रिमूर्ति कालोनी खातेगांव के रूप में हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। हत्या साले के बेटे की गृहस्थी उजाडऩे का बादला लेन के लिए की थी। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पत्रकारवार्ता आयोजित कर एसपी चंद्रशेखर सोलंकी ने बताया कि चंदाबाई की हत्या लालचंद पिता रामाधार विश्नोई निवासी ग्राम बडी,जिला हरदा और रामविलास पिता हरिराम निवासी सिरोल्या, खातेगाव ने गमछे से गला दबाने के बाद सिर पर पत्थर से हमला कर की थी। वहीं अन्य व्यक्ति की आईडी पर सिम बेचने वाले दीपक पिता लक्ष्मीनारायण खले निवासी ग्राम ऊडा जिला हरदा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.