मंगलवार, 8 जनवरी 2019

Video | Dewas - मांगों को लेकर बैंक, एलआईसी कर्मचारी व श्रमिक हुए एकजुट, किया विरोध प्रदर्शन | Kosar Express


देवास। अपनी मांगों को लेकर आज सुबह भारतीय जीवन बीमा निगम, बी एस एन एल, विभिन्न बैंकों और श्रमिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली।

मांगों के समर्थन में कर्मचारी अपने अपने कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। और सुबह करीब 11 बजे सभी कर्मचारी और श्रमिक मोती बंगला स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा के परिसर में एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। वहीं से रैली को प्रारम्भ कर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। रैली में मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी हुई। हाथ में तख्तियां लेकर चल रहे कर्मचारियों की मांगे तख्तियों पर लिखी हुई थी, लाउड स्पीकर के द्वारा भी मांगों का उल्लेख किया जा रहा था। श्रमिकों की कई मांगे हैं, जिनको पूरी करने के लिए दो दिन की हड़ताल भी की जा सकती है। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.