शनिवार, 19 जनवरी 2019

Dewas - शौकत हुसैन बने उज्जैन लोकसभा प्रभारी | Kosar Express


देवास। अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया की सहमति के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा क्षेत्रवार प्रभारियों की नियुक्ति की है।मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शौकत हुसैन को उज्जैन लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। शौकत हुसैन की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेसजनो एवं युवाओं ने मुबारकबाद और बधाई दी। और मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी सदस्य अरुण यादव, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और कैबिनेट मंत्री सचिन यादव का आभार माना है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.