बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

पूजा करने कुएं के पास गईं 18 महिलाएं गिरीं, 3 मौतें, 7 रेस्क्यू | Kosar Express


मुंबई। विले पार्ले इलाके में दीक्षित रोड पर लगभग 8 बजे पूजा करते समय 18 महिलाएं कुएं में गिर गईं थीं। 7 महिलाओं को कुएं से बचाया गया, जबकि 2 महिलाओं को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इनके साथ एक बच्ची भी गिरी थी जिसकी मौत हो गई। एनडीआरएफ टीम मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू जारी है। 

जानकारी के मुताबिक कुएं के नजदीक पूजा चल रही थी। लोग वहां जमा होकर पूजा देख रहे थे। वहीं कुएं के ऊपर लगे लोहे की ग्रिल पर भी कुछ महिलाएं खड़ीं थीं। शाम 7 बजे के करीब अचानक ग्रिल भरभरा कर गिर पड़ा और ग्रिल पर खड़ी महिलाएं कुएं में गिर गईं। स्थानीय लोगों की मदद से फौरन बचाव कार्य शुरू किया गया। 

अब तक तीन शव निकाले गए हैं। जिसमें 49 साल के माधवी वी पांडे, 20 साल के रेणू यादव और 3 साल की दिव्या शामिल है। घायलों को फौरन पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.