शुक्रवार, 7 सितंबर 2018

Dewas - वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत | Kosar Express


देवास। इंदौर रोड़ पर टाटा चौराहे के पास बाइक से जा रहे पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे पत्नी गंभीर घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय मेंं भर्ती किया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



जानकारी के अनुसार बाइक से गणेश कुमार निवासी ढांचा भवन अपनी पत्नी सीमा 28 वर्ष के साथ जा रहा था। तभी शुक्रवार शाम करीब 4 बजे टाटा चौराहे के पास बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गणेश और उसकी पत्नी सीमा बाइक से नीचे आ गिरे। सीमा को सिर में गंभीर चोट आई। वहीं पति गणेश भी घायल हो गया। गंभीर घायल सीमा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.