बुधवार, 22 अगस्त 2018

Dewas - कलेक्टर ने जिला अस्पताल के दो कर्मचारी को किया निलंबित | Kosar Express

प्रसूताओं को संबल योजना का लाभ नहीं मिलने पर कलेक्टर ने बीईई अशोक खाकरिया और लेबर रूम इंचार्ज रश्मि पाण्डेकर को किया निलंबित 

देवास। कलेक्टर द्वारा जिला अस्पताल के दो कर्मचारी को निलंबित किया गया है। संबल योजना के अंतर्गत प्रसूता हितग्राहियो को लाभ देने में लापरवाही करने पर कलेक्टर ने बीईई अशोक खाकरिया और लेबर रूम इंचार्ज रश्मि पाण्डेकर को निलंबित किया है।

होती है अवैध वसूली 
जिला चिकित्सालय के प्रसूति विभाग में अब तक प्रसूताओं के परिजनों से पैसे लेकर प्रसूति करवाने के आरोप लगते रहे हैं। पिछले कलेक्टर आशीष सिंह ने एक बार जब अस्पताल का आकस्मिक निरिक्षण किया था तो एक प्रसूता ने प्रमाण सहित पैसे लेने की शिकायत की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए लेबर इंचार्ज रश्मि पांडेकर को हटा दिया गया था। इस कार्यवाही के बाद कलेक्टर आशीष सिंह का ट्रान्सफर को गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने फिर से रश्मि पांडेकर को लेबर इंचार्ज बना दिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.