शुक्रवार, 6 जुलाई 2018

'संजू' ने 7 दिन में कमाए 202.51 करोड़ रु., 200 करोड़ क्लब में रणबीर कपूर की पहली फिल्म | Kosar Express

राजकुमार हिरानी की फिल्म 'थ्री इडियट्स' ने लाइफटाइम में 202.47 करोड़ रु.कमाए थे।


मुंबई। संजय दत्त की बायोपिक संजू हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है। फिल्म की रफ्तार बॉक्सऑफिस पर धीमी पड़ने का नाम नहीं ले रही है। यही वजह है कि फिल्म ने केवल 7 दिनों में 202.51 करोड़ रु. का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक,फिल्म ने सातवें दिन 16.10 करोड़ रु. का बिजनेस किया।

रणबीर की पहली 200 करोड़ी फिल्म
रणबीर कपूर के करियर के लिए यह फिल्म काफी अहम साबित हुई है। पिछले काफी समय से रणबीर ने कोई हिट फिल्म नहीं दी थी। उनकी पिछली फिल्म 'जग्गा जासूस' भी फ्लॉप रही थी लेकिन 'संजू' उनके करियर की पहली 200 करोड़ रु.कमाने वाली फिल्म बन गई है।

7 दिन के कलेक्शन में 'बाहुबली 2' सबसे आगे
7 दिन में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में संजू चौथे स्थान पर है। इससे पहले 'बाहुबली 2' (हिंदी) ने 247 करोड़,'सुल्तान' ने 229.16 करोड़,'टाइगर जिंदा है' ने 206.04 करोड़ का कलेक्शन किया था।

संजू का बॉक्सऑफिस कलेक्शन

दिन               कलेक्शन(रु.)
शुक्रवार         34.75 करोड़
शनिवार         38.60 करोड़
रविवार          46.71 करोड़
सोमवार         25.35 करोड़
मंगलवार        22.10 करोड़
बुधवार           18.90 करोड़
गुरुवार           16.10 करोड़


100 करोड़+ क्लब में रणबीर की 4 फिल्में
2012: बर्फी-112.15 करोड़ रु.
2013:यह जवानी है दीवानी-188.57 रु.
2016:ऐ दिल है मुश्किल-112.48 करोड़ रु.
2018:संजू-202.51 करोड़ रु.

बतौर निर्देशक राजकुमार हिरानी की ये पहली बायोपिक है और इसके लिए उन्हें काफी तारीफ मिल रही हैं। संजय दत्त की लाइफ पर बनी 29 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल और विक्की कौशल की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में दीया मिर्जा, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा,बोमन ईरानी और जिम सर्भ का भी अहम रोल है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.