छिंदवाड़ा में सुबह हुए दर्दनाक घटनाक्रम में एक ट्रक ने दो भाई-बहन को रौंद दिया है।
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में सोमवार को सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ट्रक ने भाई और बहन को रौंद दिया। घटना में दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब भाई-बहन घर से स्कूल जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, घटना कुंडीपुरा क्षेत्र में हुई है। शिकार हुए बच्चों के नाम अंजलि परते और कृष्ण कुमार परते हैं। ये भाई-बहन हैं और दोनों सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे थे, तभी ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। दोनों बच्चों की उम्र 8 से 10 साल बताई जा रही है।
घटना से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम : घटना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने ट्रक को घेर लिया। विरोध जताते हुए ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी गई है। जिसके बाद मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका। पुलिस द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने ट्रक जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.