Wednesday 18 July 2018

BJP विधायक जितेन्द्र गहलोत को दिखाए गए काले झंडे | Kosar Express

अपने ही विधानसभा क्षेत्र में BJP विधायक जितेन्द्र गहलोत को दिखाए गए काले झंडे


रतलाम। चुनावी से पहले भाजपा विधायकों और सांसदों का विरोध पार्टी की मुश्किल बढ़ा रहा है| तीन बार सत्ता में रहकर प्रदेश को बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां चौथी बार सरकार बनाने का आशीर्वाद लेने जनता के बीच पहुँच रहे हैं| वहीं उनके विधायकों को अपने ही क्षेत्रों में खरी खोटी सुनने को मिल रही है| ताजा मामला रतलाम जिले के आलोट विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है| जहां भाजपा विधायक जितेन्द्र गहलोत को काले झंडे दिखाए गए| पिछले दिनों इसी तरह का कई विरोध सामने आ चुका है|

दरअसल, आलोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जितेन्द्र गहलोत शासकीय हाईस्कूल के शुभारंभ अवसर पर ग्राम कछालिया पहुंचे थे जहां| कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया| यह प्रदर्शन जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रामलाल धाकड़ के नेतृत्व में किया गया था, जिसमे 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।

झण्डे दिखाने वालों का आरोप था कि क्षेत्रीय जनपद सदस्य को हाई स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर आमंत्रित नहीं किया गया और शासकीय स्कूल का भाजपाई करण किया जा रहा है। चुनाव से पहले भाजपा विधायक का इस तरह का विरोध उनकी छवि को नुक्सान पहुंचा सकता है, जितेन्द्र गहलोत केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थावरचंद गहलोत के सुपुत्र है|

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.